उत्तराखंड

पुरोला में महिलाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी बुरांश संस्था की ओर से खेल मैदान पुरोला में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर विश्व महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से महिलाओं के लिए रस्सी खींच, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, रंगोली, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। बुधवार को खेल मैदान में बुरांश संस्था की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में दूर-दराज क्षेत्र की करीब 50 से अधिक महिला समूहों ने प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिताओं के रस्सी खींच में दुर्गा वाहिनी ने प्रथम एवं लक्ष्मी वाहिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में पुजेली की तन्नु प्रथम, पोरा गांव की निर्मला ने द्वितीय व कुमठा गांव की जय बीरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिनको संस्था की ओर से पुरस्त किया गया। परियोजना प्रबंधक बुरांश भागीरथी शर्मा ने कहा कि बुरांश संस्था महिला स्वास्थ्य के साथ ही दूर दराज क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी बनानें को लिए प्रयासरत है। इस मौके पर भागीरथी शर्मा, प्रकाश कुमार, सुमित्रा चौहान, मीना सेमवाल, अंबिका, समकल्ली, सुनीता, पवन लत्ता गायत्री देवी, लीलावती, सविता देवी, मीना देवी, सुमन, दुर्गा देवी, निर्मला देवी, जयबीरी, लक्ष्मी देवी आदि महिलाएं मौजूद थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!