गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। घर में घुसकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जोगा सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी लालपुर किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती 21 जुलाई की सायं वह अपने घर से किसी कार्यवश बाहर गया था। इसी दौरान सुखविंदर उर्फ सुक्खा अपने साथी राहुल कोली निवासी रम्पुरा और अमित पांडेय निवासी शुक्ला फार्म तीन पानी के साथ लाठी डंडे और तमंचे लेकर उसके घर में घुस गया। आरोपियों के साथ जोगा सिंह का पैसे का लेनदेन है। आरोप है इस कारण आरोपी सुक्खा एक लाख रुपये मांग रहा था। आरोपियों ने जोगा सिंह के पिता कश्मीर सिंह के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सुक्खा गाली ने भी जोगा सिंह को फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *