सड़क हादसे में मार्केटिंग मैनेजर की मौत में केस

Spread the love

काशीपुर। सड़क हादसे में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर की मौत के मामले में पुलिस ने साले की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आवास-विकास निवासी शुभम महला पुत्र ज्ञानेंद्र महला ने पुलिस को तहरीर दी। कहा 28 फरवरी को कुंडेश्वरी रोड, साईं मंदिर के पास उसके जीजा कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी निवासी मनोज डसीला पुत्र दीवान सिंह डसीला उसका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक थार जीप ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे वह इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गया। जहां डक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात जीप चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *