रेप पीड़िता के अवैध गर्भपात पर अस्पताल संचालक और डक्टर के केस

Spread the love

हरिद्वार। दुष्कर्म पीड़िता का अवैध रूप से गर्भपात करने पर बहादराबाद स्थित अस्पताल के संचालक और डक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी दोनों नाम अज्ञात में है, पुलिस की जांच में दोनों नामों को खोला जाएगा। गर्भपात करते समय ही पीड़िता की तबीयत बिगड़ी थी, उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। मुकदमे की जांच विवेचना सब इंस्पेक्टर विजय प्रकाश को दी गई है।
पांच जून की रात धनोरी रोड बहादराबाद स्थित भारत हस्पिटल में युवक एक नाबालिक को लेकर अस्पताल पहुंचा था। यहां पर उसका गर्भपात कराया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल मामले को शांत कराया था। नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि नाबालिग के भाई की शिकायत पर अवैध रूप से नाबालिक का गर्भपात कराने के आरोप में हस्पिटल संचालक और डक्टर के खिलाफ अज्ञात में (धारा 313 और 120 बी) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *