कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 73 लाख न देने का आरोप, केस दर्ज

Spread the love

हरिद्वार। राजमार्ग के निर्माण में मिट्टी डालने का कार्य करने के बाद भी 73 लाख का भुगतान रोक लेने के मामले में कनखल पुलिस ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के चार अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ब्लाक डी-2, ष्णा गार्डन, श्री कार्तिकेय कुंज जगजीतपुर निवासी श्याम एसोसिएट्स, शिवालिक ड्रग्स के स्वामी हेमंत ठाकुर ने कोर्ट को दिए प्रार्थना में बताया कि एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर नौ पंचकुला हरियाण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सलवान सिंह गुलेरिया से उनकी मुलाकात साल 2022 में हुई थी। उन्होंने एक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे में मिट्टी भराई, ग्रेडिंग का काम दिलाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद उन्होंने उनकी मुलाकात डायरेक्टर दीपक सिंगला से कराई। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर सलवान सिंह गुलेरिया, डायरेक्टर दीपक सिंगला, प्रोजेक्टर मैनेजर हरमीत सिंह, बिलिंग और प्लानिंग मैनेजर करण अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *