पत्नी के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सतपुली थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत सतपुली निवासी भारती देवी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। कहा कि मंगलवार की रात उसके पति मनोज कुकरेती ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट आई हैं। वह पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। सतपुली थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मनोज कुकरेती के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *