उत्तराखंड

नगर निगम में केक काटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन शुक्रवार को नगर निगम सभागार में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, मेयर ड. जोगेंद्र रौतेला आदि ने केक काटकर खुशी मनाई। इस दौरान नगर निगम के पार्षद और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में बंशीधर भगत ने कहा कि धामी के युवा नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के जन्मदिन को हम राज्य के विकास में जुटने के संकल्प के रूप में मना रहे हैं। मेयर ड. जोगेंद्र रौतेला ने सीएम के कार्यकाल और उनकी दूरदर्शी सोच की सराहना की। रिटायर्ड कर्नल राम सिंह राणा, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, प्रकाश हर्बोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, पार्षद तन्मय रावत, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, मधुकर श्रोत्रिय, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, महामंत्री अल्का जीना, मंडल अध्यक्ष गीता जोशी, प्रताप बिष्ट, विशंभर कांडपाल, दिनेश आर्य, नवीन भट्ट, मुकेश बेलवाल, प्रताप रैक्वाल, महेंद्र कश्यप, हरिमोहन अरोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!