पुरिया नैथानी का 376वां जन्म दिवस मनाया, मेधावी छात्रों को दी छात्रवृत्ति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग में पुरिया नैथानी का 376वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट द्वारा बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की गई। साथ ही पीटीए फंड में पांच हजार की धनराशि दी। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट द्वारा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2024 में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति वितरण की गई। ट्रस्ट के संरक्षक निर्मल नैथानी ने वीर पुरिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी वीरता, पराक्रम, अदम्य साहस को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें गढ़ चाणक्य, शिक्षाविद, महान सेनापति विभिन्न नामों से जाना जाता था, वह 95 वर्ष भी सेनापति के रूप में लड़ते-लड़ते शहीद हुए इसीलिए उन्हें वीर पुरिया नैथानी कहा जाता है। गत वर्ष वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में छात्रवृति पाने वालों में कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान कुमारी आराधना रावत पुत्री जसवीर रावत, द्वितीय स्थान मानसी रावत पुत्री भगत सिंह रावत, तृतीय स्थान रियांसी पुत्री मनोज रावत, 12 वीं में प्रथम स्थान आशना रावत पुत्री जसवीर रावत, द्वितीय स्थान दिव्या पुत्री भूपेन्द्र, तृतीय स्थान अंजली पुत्री जयवीर सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर वीर पुरिया ट्रस्ट के संरक्षक निर्मल नैथानी, राजेंद्र प्रसाद नैथानी, वीरेंद्र कुमार नैथानी, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौहान, विद्यालय संरक्षक पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, पीटीए अध्यक्ष अशोक रावत, एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत, समाजसेवी एवं परा विधिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बालम सिंह राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *