जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के वाणिज्य संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘वाणिज्य संकाय परिषद का गठन किया गया। जिसमें अंजली को अध्यक्ष चुना गया।

छात्र परिषद में अंजली (एम.कॉम. द्वितीय वर्ष) को अध्यक्ष, प्रिया (बी.कॉम. तृतीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, साक्षी (एम.कॉम. प्रथम वर्ष) को सचिव, तनु अग्रवाल (बी.कॉम. द्वितीय वर्ष) को कोषाध्यक्ष तथा सक्षम नेगी (बी.कॉम. प्रथम वर्ष) को सह-सचिव चुना गया। इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. विनय देवलाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए परिषद की विशेषताओं एवं इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभागीय परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, संगठनात्मक कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सशक्त मंच है। साथ ही यह परिषद विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के बीच संवाद का सेतु बनकर विभाग की शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देती है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. एल. आर. राजवंशी सहित संकाय के प्राध्यापक डॉ. फकीर सिंह एवं डॉ. एस.ए. अंसारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए छात्र हित में कार्य करने की अपील की।