धूमधाम से मनाया गोर्खा डेमोक्रेटिक फ्रंट का स्थापना दिवस

Spread the love

देहरादून। गोर्खा डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी का इतिहास साहिसक एवं ऐतिहासिक रहा है। पार्टी ने समाज एवं राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य किये। सरकारों ने बहुत प्रयास नहीं किये। यह बता पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने कही। गुरुवार को चंद्रबनी में गौतमकुंड स्थित परिसर में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष सूर्यविक्रम शाही ने कहा कि हम राज्य के विकास के लिए सभी पहलु पर विचार कर रहे हैं। राज्य सरकार अपने दावों से मुकर जाती है। यह बहुत बड़ा धोखा है। साल 2014 में पीएम रैली हर्बटपुर में हुई, जिसमें राज्य के प्रभारी, अध्यक्ष से वार्ता हुई, लेकिन कोई अमल उनकी मांगों पर नहीं हुआ। यही 2017 में भी हुआ। सचिव देविन शाही, उपाध्यक्ष उर्मिला तामांग, मनोज तमांग ने कहा कि महिला एवं अन्य वर्ग के लोग प्रदेश के विकास के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। जीडीएफ ने कई बडे़ कार्य जनहित के लिए किये। इनमें ओबीसी आंदोलन, खलंगा स्मारक स्तुपा एवं तीज कार्यक्रम, नागरिकता सम्बन्धित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाना प्रमुख है। कहा कि अपनी मांगों को वह मुखरता से उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *