खाई में गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, चालक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पाबौ में सीमेंट से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल चालक का रेस्क्यू कर सीएचसी पाबौ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पाबौ चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित ने बताया कि सोमवार को एक ट्रक कोटद्वार से पाबौ के लिए चला था। इस दौरान पाबौ में अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर चालक का रेस्क्यू कर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। बताया कि चालक सुदामा सिंह 32 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह निवासी आमसौड़, दुगड्डा पौड़ी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पौड़ी के लिए रेफर कर दिया है। बताया कि घायल चालक की स्थिति खतरे से बाहर है। पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक का फट्टा टूटने की वजह से यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *