नलई गांव में मनाया फूल संक्रांति पर्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम नलई में घंडियाल और भूमियाल देवता के मंदिर में जाकर फूल चढ़ाने के साथ पर्व की शुरुआत की गई। इसके बाद गांव के सभी घरों की देहरियों में जाकर फूल चढ़ाए गए। इस मौके पर और बच्चों के उत्त्साह बर्धन के लिए बच्चों को तोहफे भी भेंट किये।
समलौंण आंदोलन के ब्लॉक संयोजक पवन पटवाल ने गांव के सभी बच्चों के साथ फूल संक्रांति (फूलदेई) का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समलौंण की ओर से फूल के पौधे वितरण किए। उन्होंने वन संरक्षण, संवर्धन और पेड़ पौधे लगाने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गांव में लगातार पलायन होने के कारण बच्चों की संख्या भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है, इससे यह पर्व विलुप्त की कगार पर आ चुका है, हमारा उद्देश्य यह है कि हमारे बच्चे इस परंपरा को जीवित रख सके। इस दौरान पर्व की महता पर विस्तार से बच्चों को जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *