केंद्र सरकार ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित कर दिया है। गोल्डी बराड़ पर यह कार्रवाई यूएपीए के तहत की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गोल्डी बराड़ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। वह भारत में कई बड़े अपराधों में शामिल रहा है।
बता दें कि गोल्डी बराड़ का नाम मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धु मुसेवाला की हत्या में सामने आया था। बता दें कि गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेन चेहरा है। इस समय वह कनाडा में छिपकर बैठा हुआ है और वहीं से अपनी अपराध की दुनिया को चला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *