केंद्र सरकार ने लगाई दिल्ली की केजरीवाल सरकार की महत्वाकांक्षी घर-घर राशन योजना पर रोक

Spread the love

नई दिल्ली ,एजेंसी। दिल्ली में घर-घर राशन पहुंचाने की केजरीवाल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार एक-दो दिनों के भीतर पूरे दिल्ली में श्राशन की डोरस्टेप डिलीवरीश् योजना शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार थी।
इस योजना के तहत दिल्ली में राशन को हर घर तक पहुंचाया जाना था।दिल्ली में केजरीवाल सरकार की इस योजना का 72 लाख लोगों को फायदा मिलता। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि एलजी ने दो कारणों का हवाला देते हुए फाइल को खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने कहा है कि इस योजना के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं ली गई। इसलिए रोक लगाई गई है। योजना पर रोक लगाए जाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार सुबह 11 बजे प्रेस कन्फ्रेंस करेंगे।
गौरतलब है कि 15 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कैबिनेट की बैठक ली थी, जिसमें मुफ्त राशन योजना को लेकर फैसला किया गया। 18 मई को सीएम केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि सरकार 72 लाख लोगों के घर तक राशन पहुंचाएगी।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिनके पास राशन कार्ड है, दिल्ली सरकार उन्हें पांच किलो राशन देती है। इस महीने ऐसे लोगों को फ्री राशन दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र की योजना के तहत 5 किलो राशन और दिया जाएगा। इस तरह इस महीने लोग 10 किलो राशन ले सकेंगे। दिल्ली में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें जरूरत है और उनके पास कार्ड नहीं है उन्हें भी राशन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *