कैलाश बने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांगे्रस कमेटी ने विकासखण्ड बीरोंखाल में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कैलाश चंद्र को दी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
सोमवार को बीरोंखाल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन आर्य समाज मंदिर बीरोंखाल मे किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेशा नंद की। बैठक में सर्वसम्मति से कैलाश चन्द्र को अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश चंद्र ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में फेल हो गई है। कार्यकर्ता भाजपा की जन-विरोधी नीतियों को आम लोगों तक पंहुचाने का काम करें। कार्यकर्ता अभी से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना कर पार्टी के लिए काम करें। 2022 के विधानसभा चुनाव में चौबट्टाखाल विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को अधिक मतों से जीत दिलाएं। इस अवसर पर शशी कुमार,ज्ञान सिहं,राजेन्द्र सिहं,मनोज कुमार,सतीश चंद्र,महिपाल,धर्मबीर भारती,कुलदीप कुमार,सुनील कुमार,मदन लाल,आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *