जखमोला अध्यक्ष कवटियाल बने महासचिव
लोक कलाकार सोसाइटी की नवीन कार्यकारणी का हुआ गठन
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। लोक कलाकार सोसाइटी की ओर से पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद पर आनंदमणी जखमोला व महासचिव पद पर ओमप्रकाश कवटियाल को नियुक्त किया गया।
सोमवार को लोक कलाकार सोसाइटी का चुनाव संपन्न कराया गया। पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी द्वारा अपना नाम अध्यक्ष पद से वापस लेने पर आनंदमणी जखमोला को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सरोज रावत, दर्शनलाल सरन को चुना गया। महासचिव पद पर ओमप्रकाश कबटियाल को पुन: चुना गया। सचिव पद पर दिनेश बौंठियाल, वीरेंद्र रावत सांस्कृतिक सचिव पद पर वसंत घिल्डियाल, वीरेंद्र भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर लता नेगी, संगठन मंत्री पद पर अंजू पुंडीर, शीला बिष्ट संगीत निर्देशन में प्रकाश मोहन गढ़वाल राकेदं्र रौथाण आर्ट डायरेक्टर संदीप वर्मा, किशोर कोटनाला को निर्विरोध चुना गया। प्रचार-प्रसार के लिये सर्वसम्मति से विमलेश नेगी, सरोज बिष्ट, किरन बिष्ट को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य पर विजेंद्र भारद्वाज, कल्पना मंझेडा, मोनिका नेगी, अजीता रावत, प्रीति देवी, कविता भारती को मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद आनंदमणी जखमोला ने संरक्षक पद पर बिजेंद्र चौधरी, पारेश्वर प्रसाद निर्मोही, गवर सिंह रावत को मनोनीत कर उनसे संगठन को मजबूती देने की अपील की।