चालान काटकर पुलिस ने दोपाहिया वाहन चालकों को बांटे मास्क

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोतवाली कोटद्वार की बाजार चौकी क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर पुलिस ने 45 दोपाहिया वाहनों चालकों के मास्क न पहनने पर चालान काटे। जिन वाहन चालकों के पुलिस की ओर से चालान काटे गए, उन चालकों को पुलिस की ओर से मास्क भी दिए गए। उपनिरीक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का मास्क पहनना जरूरी है। पौड़ी पुलिस प्रमुख पी रेणुका देवी के दिशा-निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मास्क न पहनने वाले दोपाहिया वाहन चालकों के मास्क के चालान काटे जा रहे हैं और उन्हें मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। ताकि लोग घर से निकलने से पूर्व मास्क अवश्य पहने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *