साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने पर चालान काटा

Spread the love

पिथौरागढ़। पुलिस ने सोशल साइट्स फेसबुक पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधित पोस्ट करने पर एक व्यक्ति का चालान काटा है। गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर ललित मोहन कफलिया नाम से जारी अकाउंट से धर्म विशेष को लेकर पोस्ट की गई। प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस की छानबीन के बाद डीडीहाट निवासी लवी कफलिया का चालान किया है। साथ ही भविष्य में इस तरह के भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया में प्रसारित न करने की सख्त हिदायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *