एक मई से खाद्यान्न नहीं उठाएंगे चमोली के डीलर

Spread the love

चमोली। चमोली जिला सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता समिति की यहां आयोजित जिला स्तरीय बैठक में एक मई से चमोली में खाद्यान्न न उठाए जाने और किसी भी प्रकार का वितरण नहीं किए जाने की चेतावनी दी है। डीलरों ने यहां पिछली मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। गुरूवार को यहां एक होटल में समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राशन डीलरों ने कहा कि सरकार और संबधित विभाग लंबे समय से उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहा है। लेकिन कार्रवाई धरातल पर नहीं उतर रही है। बैठक में डीलरों ने दो सूत्री मांगों के प्रस्ताव पारित किए। कहा गया कि यदि एक मई 2023 तक डीलरों का अंतिम और पिछले समस्य देयकों के भुगतान नहीं किए जाते तो वो राशन नहीं उठाएंगे। वहीं डीलरों ने उचित मानदेय और अन्न मित्र योजना के तहत सुविधाएं दिए जाने की मांग भी की है।
बैठक में थराली से धनराज सिंह रावत, नौटी से पूरन सिंह रावत, संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पंत, कर्णप्रयाग के नरेंद्र सिंह नेगी, नंदानगर के दीपक सिंह, धर्म सिंह, जिला समिति के संपूर्णानंद डिमरी, जयत गुसाईं, भक्तदर्शन बुटोला, दलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, ताजवर सिंह, पोखरी के सुखदेव सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह, मदन मोहन, उपेंद्र सिंह, जयप्रकाश, वीरेंद्र प्रसाद, प्रदीप सिंह, त्रिलोक, गुमान सिंह, बलबीर सिंह, धीरज सिंह, दर्शन सिंह, रामप्रसाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *