चमोली में कोरोना के 21 नए मामले

Spread the love

चमोली। जनपद चमोली में शुक्रवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए। शुक्रवार को गोपेश्वर में 6, घाट व पोखरी में 4-4, कर्णप्रयाग में 2, नारायणबगड, सिद्वोली, भटोली में 1-1 तथा यूपी से आए 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 3532 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है, हालांकि इसमें से 3461 लोग ठीक हो चुके हंै और 71 अभी एक्टिव केस हैं। कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नॉट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। शुक्रवार को 172 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 77321 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 64851 सैंपल नेगेटिव तथा 3532 सैंपल पॉजिटिव मिले और 316 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *