चमोली में कोरोना के 66 नए मामले

Spread the love

चमोली। जनपद चमोली में सोमवार को कोरोना के 66 नए मामले सामने आए। सोमवार को गैरसैंण 33, गोपेश्वर से 12, कर्णप्रयाग से 7, पोखरी व चमोली से 4-4, जोशीमठ से 3, नारायणबगड, बालखिला, देवलीबगड से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 3665 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है, हालांकि इसमें से 3472 लोग ठीक हो चुके हंै और 184 अभी एक्टिव केस हैं। कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नॉट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। जिले से अभी तक 78486 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 65347 सैंपल नेगेटिव तथा 3665 सैंपल पॉजिटिव मिले और 941 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।
कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत 20 लोगों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन किया गया है। इसके अलावा 105 लोगों को होम क्वारंन्टीन में रखा गया है। मेडिकल टीम द्वारा क्वारंन्टीन किए गए मरीजों की रेग्यूलर जॉच की जा रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण की जानकारी जुटाने के लिए ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमें भी तैनात की गई है।
जिले में कोविड नियमों का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है और उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने पर जिले में अब तक 4335 लोगों के चालान किए गए है। वही चालान के दौरान 20962 मास्क वितरित किए गए। इसके अलावा क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 15, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 01, कोविड नियमों के उल्लंघन पर डीएम एक्ट के तहत अब तक कुल 45 एफआईआर दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *