चम्पावत में कलक्ट्रेट-विकास भवन के कार्मिकों की सेंपलिंग

चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेंपलिंग का कार्य जारी है। डॉक्टरों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों की सैंपलिंग की। डीएम एसएन पांडेय ने बताया कि कलक्ट्रेट में जरूरी कार्यों से कई लोग विभिन्न दफ्तर पहुंचते हैं। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों में भी कोरोना संक्रमण की संभानाएं बनी हुई हैं। सैंपलिंग कार्य में जुटे डॉ. गिरेंद्र चौहान ने बताया कि कर्मचारियों और अधिकारियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए जा रहे हैं। विकास भवन और कलक्ट्रेट में 250 कार्मिकों के सेंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अधिकारियों और सभी कर्मचारियों के सेंपल लेने हैं। सभी सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *