चम्पावत, नानकमत्ता, खटीमा ने जीती चौंपियनशिप

Spread the love

 

हल्द्वानी। जिला खेल कार्यालय की ओर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में हुई अनुसूचित जनजाति के बच्चों की मंडल स्तरीय ओपन वलीबाल के बालक वर्ग में नानकमत्ता, बालिका वर्ग में खटीमा और खो-खो प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में चम्पावत की टीमें चौंपियन बनीं।
खेल निदेशालय उत्तराखंड के निर्देशन में आयोजित दो दिवसीय वलीबाल व खो-खो प्रतियोगिता में सोमवार को बालक-बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। वलीबाल बालक वर्ग में नानकमत्ता ने खटीमा की टीम को 25-18, 25-20, बालिका वर्ग में खटीमा ने ऊधमसिंह नगर को 25-14, 25-16 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। जबकि खो-खो बालक वर्ग में गदरपुर को 15-0 से हराकर और बालिका वर्ग में खटीमा को 7-5 अंकों से हराकर चम्पावत की टीमों ने चौंपियनशिप कब्जाई। प्रतियोगिताओं में राजेंद्र नेगी, त्रिलोक जीना, मनमोहन सिंह, राजेश बिष्ट, रजत कुमटिया, उमा आर्य, दीप्ति पिलख्वाल, विवेक आर्य, कंचन रावत, श्याम भट्ट, मुकुल भट्ट, बृजेश तिवारी, सुरेश बिष्ट, तनुजा आर्य, किरन मौर्य ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक संजय गर्ब्याल और विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल व किशोर पाल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन गोविंद लटवाल ने किया। यहां जुजित्सु के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, क्रिकेट कोच त्रिलोक जीना, सुधा जोशी, अल्पना, आनंद देव, भगवत मेर, गीता पोखरियाल, विनोद लखेरा, बिशन बोरा, कैलाश जोशी, सुरेश आर्य आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *