उत्तराखंड

कांग्रेस ने भाजपा में जाने वालों के खिलाफ शुरू किया पोल खोल अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून । कांग्रेस ने पार्टी छोड़ कर भाजपा में जाने वालों के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में स्क्रीन पर कांग्रेस छोड़ने वालों के पुराने और नए बयान दिखाए। इन लोगों के खिलाफ चल रही जांच, इनसे जुड़े विवादों का ब्यौरा सामने रखा। कहा कि क्या भाजपा अभी भी इन लोगों के खिलाफ चल रही जांचों को जारी रखेगी।
कांग्रेस भवन में मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष माहरा बोले की डरा धमका कर, दबाव बना कर भाजपा दूसरे दलों के नेताओं की अपने यहां ज्वाइनिंग करा रही है। एक ओर भाजपा सभी पांचों सीटें प्रचंड बहुमत के साथ जीतने के दावे कर रही है। दूसरी ओर हार के डर से दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा ज्वाइन करा रही है। इससे भाजपा की धरातल पर असल स्थिति की कलई खुल गई है।
कहा कि भाजपा वो वाशिंग मशीन बन गई है, जिसमें जाकर सभी दागदार साफ हो रहे हैं। अभी तक पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी और उनकी पत्नी पर भाजपा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रही थी। 2012 की नंदा राजजात यात्रा समेत जिला पंचायत के कार्यों को लेकर आरोप लगाए। उनकी पत्नी को बार बार अध्यक्ष पद से हटाया गया। अब वही राजेंद्र भंडारी उन्हें पसंद आ रहे हैं। खुद भंडारी अपनी ज्वाइनिंग से 12 घंटे पहले तक भाजपा प्रत्याशी और पूरी पार्टी को कोस रहे थे। बाद में वे रटा रटाया बयान देते नजर आए। इसी के साथ बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष रहे अतोल रावत, ब्लक प्रमुख महेंद्र राणा, खटीमा ब्लक प्रमुख रणजीत सिंह के खिलाफ जांच करने वाली भाजपा ने उन्हें भी ज्वाइन कराया। भाजपा क्या इन सभी लोगों के खिलाफ चल रही जांचों को बंद कराएगी। क्या पूर्व विधायक दिनेश धनै के बेटे के खिलाफ दर्ज केस की जांच भी बंद होगी। कहा कि भाजपा अब अपराध युक्त पार्टी बन गई है। इन लोगों के भाजपा में जाने से अब पार्टी के नए नेताओं को आगे आने का मौका मिलेगा। पार्टी ये पोल खोल अभियान जारी रखेगी। इस अवसर पर मथुरादत्त जोशी, नवीन जोशी, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!