होम्योपैथिक अस्पताल खोलने की संभावनाएं टटोली

Spread the love

चम्पावत। होम्योपैथिक विभाग के निदेशक और उपनिदेशन ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने की संभावनाओं की तलाश की। शुक्रवार को होम्योपैथिक विभाग के निदेशक डज़ेएल फिरमाल, उपनिदेशक ड़गणेश बुदियाल ने लोहाघाट, बापरु, टनकपुर, बनबसा, पाटी, श्यामलाताल और देवीधुरा आदि स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि सीएम की आदर्श जिला योजना को साकार करने के लिए जिले में करीब आठ होम्योपैथिक अस्पताल खोलने की कवायद की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में चम्पावत, लोहाघाट और मडुवा में होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीएम नरेन्द्र सिंह भंडारी विचार विमर्श किया। डीएम ने खाली पड़े सरकारी भवनों की जानकारी दी। कहा कि बढ़ते जनसंख्या घनत्व को देखते हुए अस्पताल खोले जा रहे हैं। होम्योपैथ चिकित्सा ने कारोना से निपटने में बेहद मदद की है। उन्होंने लोहाघाट के कोलीढेक में आयुष ग्राम की स्थापना के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। भ्रमण में ड़ पुष्कर सिंह पांगती, ड़ भूपेन्द्र प्रसाद, ड़ सुनील जीना, गोविंद ढेक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *