पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत
चम्पावत। बाराकोट ब्लक के नौमाना गांव में एक युवक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां डक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक बाराकोट के नौमाना गांव निवासी महेश चन्द्र जोशी (38) पुत्र ज्वाला दत्त गुरुवार शाम गांव में चल रहे गौरा महोत्सव में शामिल होने जा रहा थे। घर से कुछ दूर पहुंचने पर एकाएक पहाड़ी से गिरा बोल्डर महेश के सिर पर जा लगा। इससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल महेश को लेकर लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक ड. जुनैद कमर की देखरेख में डक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। बाद में मृतक का रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता हैकि मृतक महेश के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान संजय जोशी, शंकर दत्त, भैरव दत्त, उमेश जोशी, ललित मोहन जोशी, मनोहर जोशी आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।