उत्तराखंड

विधायक गड़िया ने आपदा ग्रस्त सड़क का मौका मुआयना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने आपदा प्रभावित मुनार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त सड़क का भी जायजा लिया। अधिकारियों को स्थायी विकल्प तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कपकोट क्षेत्र आपदा और भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील है। पिछले महीने हुई बारिश से सबसे अधिक नुकसान भी क्षेत्र को हुआ है। सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए बजट स्वीत किया और बंद मार्ग खोले गए। कई मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। उन्हें खोलने का प्रयास जारी है। धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस दौरान ब्लक प्रमुख गोविंद दानू, जिला पंचायत सदस्य प्रभा गढ़िया, एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ अशोक परिहार, तहसीलदार पूजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, बलबीर टाकुली, गिरीश जोशी, भगवत कोरंगा आदि मौजूद रहे।
भूस्खलन के चलते नहीं खुल पाईं तीन सड़कें
बागेश्वर। जिले में भूस्खलन के चलते तीन सड़कें नहीं खुल पा रही हैं। इन सड़कों को खोलना प्रशासन के लिए अभी भी चुनौती है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सौंग-खलीधार, बिजौरीझाल-ओखल्सों और डंगोली- सैलानी मार्ग लंबे समय से बंद हैं। इस कारण इस सड़क से जुड़े गांव के लोग पांच से सात किमी पैदल जाने को मजबूर हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि इन मार्गों पर भूस्खलन से सड़क बह गई है। उन्हें ठीक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!