चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र का विजय रथ रोका

Spread the love

हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हीरो सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबल चौंपियनशिप जारी है। शनिवार को चंडीगढ़ और केरल ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में चंडीगढ़ ने दमदार खेल दिखाते हुए महाराष्ट्र के विजय रथ को रोक दिया। मुकाबले को चंडीगढ़ ने 1-0 के अंतर से जीता। इससे पहले महाराष्ट्र लगातार चार मुकाबले जीत चुका था। वहीं दूसरे मुकाबले में केरल ने मिजोरम को 1-0 से हराया। यहां मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इशरार, खेल विभाग के संयुक्त निदेशक सतीश सार्की, मुरली मनोहर, राकेश यादव, संतोष कुमार, चंदन सिंह, रमेश रावत, ड़ नवशाद, ड शैलेंद्र विश्वकर्मा, क्रांति देव यादव, रैसे अहमद जाफरी, शफिर अहमद, अभिषेक रावत, नितिन बिष्ट, रवींद्र कुमार यादव, विवेक प्रकाश गुप्ता, दीपेंद्र जोशी, संजय पांडे, शाकिर अहमद, विजय गुप्ता, आयोजक सचिव आरिफ अली आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *