चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट

हरिद्वार। राज्य में हो रही बारिश का सीधा असर चारधाम यात्रा में पर भी पड़ रहा है। एक समय में ऋषिकुल मैदान में बने चारधाम रजिस्ट्रेशन काउंटर में एक दिन में चार हजार तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होते थे, लेकिन मानसून की बारिश के चलते दस दिन में 4727 यात्री ही हरिद्वार से चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। चारधाम यात्रा के शुरुआती चरण में यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर खोला गया था। जिसमें 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाये गए थे। इस दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर पर यात्रियों की लम्बी कतार देखने को मिलती थी। कई बार एक ही दिन में चार हजार से अधिक यात्रियों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया, लेकिन जून के अंतिम सप्ताह में बारिश होने से यात्रियों की संख्या में गिरावट आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *