गौशाला निर्माण में लगाया अनियमितता का आरोप

Spread the love

हिंदू युवा वाहिनी ने की जांच की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से काशीराम तल्ला में गौशाला निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है। इस संबंध में उन्होने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है।
शुक्रवार को नगर आयुक्त को सौंप ज्ञापन में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश सचिव राजेश जदली ने कहा कि नगर निगम कोटद्वार द्वारा काशीरामपुर तल्ला में 74 लाख की लागत से एक गौशाला का निर्माण किया गया है। कहा कि जब हिंदू युवा वाहिनी की ओर से गौशाला का निरीक्षण किया गया तो वहां गौशाला के नाम पर टिन सेट का एक अस्थाई निर्माण किया गया है, जिसमें न तो सर्दी और ना ही गर्मी से गौवंश को बचाया जा सकता है। साथ ही गौवंश का चारा, दवाई रखने के लिए कक्ष का निर्माण भी नहीं किया गया है। कहा कि गौशाला में आने जाने के लिए भी संपर्क मार्ग का निर्माण नही किया गया है और ना ही आस-पास की भूमि का समतलीकरण किया गया है। गौशाला में रहने वाले कर्मचारियों के लिए भी किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नही की गई है और जंगली जानवरों से बचाव के लिए गौशाला में चारदीवारी तक का निर्माण नही किया गया है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि टिन रौड को गौशाला बताकर गौवंश के साथ ही कू्ररता की जा रही है, जिससे सामाजिक संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होने जल्द ही गौशाला निर्माण में हुई अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। कहा कि अगर दोषियों पर कार्यवाही नही की गई तो हिंदू युवा वाहिनी स्थानीय जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *