मुंबई हवाई अड्डे के रनवे से फिसला चार्टर्ड विमान; छह यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे

Spread the love

 

मुंबई, एजेंसी। मुंबई हवाईअड्डे पर गुरुवार को एक चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। विमान में आठ लोग सवार थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आगामी आदेश तक हवाईअड्डे पर सभी परिचालन बंद कर दिए गए हैं। बीएमसी के मुताबिक, चार्टर्ड विमान में सवार लोगों में से तीन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बताया कि विशाखापत्तनम से मुंबई आया वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विमान मुंबई हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरते समय फिसल (वेर ऑफ) गया। विमान में छह यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। भारी बारिश के साथ दृश्यता 700 मीटर थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *