सुरक्षा व्यवस्था में चौकस अतिक्रमण भी हटाया

Spread the love

पिथौरागढ़। धनतेरस की भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में चौकस रही। जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई, जिसकी कमान खुद सीओ व कोतवाल ने संभाली। इस दौरान पुलिस ने नगर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया, ताकि लोगों को आवाजाही में सुविधा हो सके।
मंगलवार को धनतेरस पर बाजार में भीड़ उमड़ी रही। लोगों की भीड़ देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जगह-जगह महिला व पुलिस जवान लोगों की सुरक्षा में डटे नजर आए। सीओ अनिल सिंह मनराल व कोतवाल प्रभात कुमार ने नगर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण का सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान उन्होंने नगर में गश्त कर अतिक्रमण भी हटाया। कई जगह व्यापारियों ने सड़कों तक सामान फैलाया था, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस ने अतिक्रमण हटाया।
यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
पिथौरागढ़। धनतेरस पर नगर में वाहनों का भारी दबाव रहा। नगर की सड़कों पर दोपहिया व चौपहिया वाहन बढ़ी संख्या में दौड़ते नजर आए। सुबह के समय लगे जाम से निपटने के लिए पुलिस जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जवान नगर की सड़कों पर गश्त कर यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *