Uncategorized

चौड़ाराजपुरा में जांच के बाद 37 लोगों को भेजा होम क्वारंटाइन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, चम्पावत। नगर से लगे चौड़ाराजपुरा में जांच के बाद 37 प्रवासियों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया है, जबकि अन्य को संस्थागत क्वांरटाइन में ही रहने की सलाह दी गई है। होम क्वारंटाइन किए गए लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों चौड़ाराजपुरा गांव में 43 प्रवासियों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। ग्राम प्रधान की ओर से क्वारंटाइन लोगों की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम भेजने की मांग की गई थी। शुक्रवार शाम डॉ. मनीष बिष्ट और डॉ. गिरेंद्र चौहान के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम चौड़ाराजपुरा भेजी गई। टीम ने सभी लोगों की जांच की। जांच में सभी स्वस्थ पाए गए। डॉक्टरों ने 37 लोगों को होम क्वारंटाइन भेज दिया, जबकि अन्य छह लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन में ही रहने की सलाह दी गई। उन्होंने होम क्वारंटाइन भेजे गए लोगों से नियमों का पालन करने, मास्क लगाने, दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थागत क्वारंटाइन में रहे रहे लोगों को विशेष एहतियात बरतने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!