नपं गजा और नई टिहरी में चलाया चेकिंग अभियान

Spread the love

नई टिहरी। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हेतु गजा नगर पंचायत की ओर से कस्बे में ईओ के नेतृत्व में दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। पलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानों के खिलाफ अर्थदंड की कार्यवाही करने के साथ चेतावनी जारी की गई। बीते एक जुलाई से प्रदेश में सिंगल यूज प्लस्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पलीथिन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को गजा नगर पंचायत के ईओ सुशील बहुगुणा के नेतृत्व में गजा कस्बे की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। ईओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान छह दुकानों से सिंगल यूज पलीथिन पकड़ी गई है, जिसको लेकर संबंधित दुकानदारों से अलग-अलग धनराशि के तहत एक हजार रुपये का अर्थदंड वसूल गया। साथ में भविष्य में पलीथिन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई। नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती ने बताया कि गजा नगर पंचायत को पलीथिन मुक्त बनाने के लिये लोगों को स्लोगन लेखन तथा अन्य माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। गजा के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दिनेश प्रसाद उनियाल ने गजा में सिंगल प्लस्टिक के लिये जागरुकता अभियान भी चलाया। उधर दूसरी ओर से नई टिहरी नगर के बौराड़ी और नई टिहरी बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका ईओ अनिल पंत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन किसी प्रतिष्ठान से पलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं मिला। कहा नगर के दुकानदारों को पलीथिन उन्नमूलन में सहयोग करने कहा गया है, साथ ही पलीथिन का प्रयोग करने पर कारवाही करने की चेतावनी दी गई है। बताया सिंगल यूज प्लस्टिक के खिलाफ चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नगर के लोगों से भी पलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की है। मौके पर अजय सिंह, महेश सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *