बागेश्वर से हरिद्वार को छड़ी यात्रा रवाना

Spread the love

बागेश्वर। पंच दशनाम जूना अखाड़ा से हरिद्वार के लिए छड़ी यात्रा रवाना हुई। इससे पहले जूना अखाड़ा में सरयू तट पर छड़ी पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। महंत शंकर गिरी महाराज नेतृत्व में यात्रा बागेश्वर से रवाना हुई। उन्होंने बताया कि छड़ी यात्रा का वृतांत 1100 साल पुराना है, लेकिन कुछ कारणों से यहां 40 साल से छड़ी यात्रा बंद थी। जिसे 2019 से फिर से शुरू किया गया है। संतों ने सुबह प्रातरूकाल में छड़ी की पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि छड़ी में सभी देवी देवताओं का वास माना गया है। जिसमें सूर्य नारायण भी विद्यमान हैं और सभी प्रकार की वनस्पति और इंद्र का रथ भी। देवताओं का गुप्त चित्र भी है तरे 33 कोटि देवी-देवता भी छड़ी में विद्यमान हैं। सप्ताषि, ग्रहों का भी छड़ी में आह्वान किया जाता है। यह छड़ी एक देवता से दूसरे दवेता को मिलाती है। तीर्थ, प्राचीन मंदिरों का संगम कराती है। इस मौके पर जूना अखड़ा के पुष्कर राज गिरी, बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन रावल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *