छात्रम छात्र संघठन ने घोषित किए प्रत्याशी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव 2024-25 के लिए छात्रम छात्र संगठन ने उपाध्यक्ष पद पर अमन काला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार को संगठन की ओर से निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई। छात्रम छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत गैरोला, निवर्तमान उपाध्यक्ष रुपेश नेगी ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि छात्रम छात्र संगठन लगातार छात्र हितों को लेकर विवि में संघर्ष करता आ रहा है। परिणाम स्वरूप छात्रों ने संगठन पर अपना विश्वास जताया और संगठन के प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष पद पर छ: बार जीत दिलाई है। कहा कि संगठन द्वारा स्टूडेंट मेल आईडी, डिजिटल फीस जमा करने, रीडिंग रूम की सुविधा सहित विभिन्न काम किये गये हैं। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन काला ने बताया कि वह विवि के भीतर शैक्षणिक माहौल को बेहतर करने, चौरास परिसर में स्टेशनरी खोलने, नये कोर्स खोलने सहित छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर काम करेंगे। इस मौके पर अनमोल भंडारी, आयुष बेदवाल, अखिलेश आर्य, अमन पंवार, सौरभ पुंडीर आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *