कोटद्वार-पौड़ी

मुख्य महाप्रबन्धक ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश द्वारा जल संस्थान प्रबंधक पक्ष मुख्य महाप्रबंधक से कर्मचारी संगठन की पूर्व प्रेषित 8 सूत्रीय मांग पत्र पर वार्ता की गई। वार्ता में निम्न 8 सूत्रीय मांगों पर मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
रमेश बिंजोला प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि समूह घ से समूह ग में पदोन्नति हेतु विभागीय चयन समिति के द्वारा पदोन्नति की कार्रवाई हेतु जनवरी के प्रथम सप्ताह तक करने का मुख्य महाप्रबंधक द्वारा आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ नियमित कर्मचारी/पेंशनरों को 31 जनवरी 2023 तक समस्त कर्मचारियों को समस्त प्रमाण पत्र अपनी-अपनी शाखाओं में उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिशासी अभियंताओं को यह निर्देश दिए गए हैं। 31 जनवरी 2023 तक जिन कर्मचारियों के प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है उन्हीं को इसका लाभ दिया जाएगा। वाहन भत्ते की मांग पर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन को प्रबंधक पक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया यदि राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के फील्ड कर्मचारियों की भांति जल संस्थान के फील्ड कर्मचारियों को शीघ्र वाहन भत्ते का लाभ दिया जाएगा। आईटीआई धारको को विद्युत एवं सिंचाई विभाग की भांति कनिष्ठ अभियंता के पदों पर यह निर्णय लिया गया कि सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के नियमावली का अध्ययन कर पदोन्नति की कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता के पदों पर शीघ्र की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वाहन चालकों की भांति स्टाफिंग पैटर्न के अनुरूप 4200 ग्रेड पे पर शासन स्तर पर होने वाले निर्णय पर जल संस्थान में लागू किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर श्रीमती नीलिमा गर्ग, महाप्रबंधक मुख्यालय आरके रोहिल्ला, सचिव प्रशासन एसके गुप्ता, वरिष्ठ लेखाधिकारी देवराज, रमेश बिंजोला प्रदेश महामंत्री, लाल सिंह रौतेला प्रदेश कोषाध्यक्ष, संदीप मल्होत्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी, मंडल महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत, चतर सिंह चौहान, धन सिंह चौहान, प्रदीप तोमर, सतीश, राजकुमार अग्रवाल, धूम सिंह सोलंकी, शरद कुमार, सुभाष सरोत्रा, सतीश कुमार, सोम प्रकाश, राजेंद्र नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!