मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर में

Spread the love

हल्द्वानी। रामनगर में ग्लोबल टाइगर डे पर देश के 53 टाइगर रिजर्वों के बाघों की गणना जारी की जाएगी। आंकड़े केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अश्वनी कुमार चौबे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल एवं केन्द्रीय वन महानिदेशक चन्द्र प्रकाश गोयल जारी करेंगे। शनिवार को कर्बेट पार्क में पूर्वांन्ह 11रू30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर टाइगर रिजर्वों के डायरेक्टर पहुंच चुके हैं। कर्बेट को इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी पहली बार मिली है। शुक्रवार को पार्क के डायरेक्टर ड़ धीरज पांडे ने बताया कि ग्लोबल टाइगर डे की मेजबानी पहली बार कर्बेट को दी गई है। ढिकुली स्थित सीआरबीआर रिजर्ट में कार्यक्रम एनटीसीए करा रहा है। जिसमें टाइगर रिजर्वों के निदेशक, उप निदेशक और विभिन्न प्रदेशों के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक आदि शामिल होंगे। टाइगर रिजर्वों की गणना की रिपोर्ट को केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री अश्वनी चौबे जारी करेंगे। इस दौरान एक पुस्तक का भी विमोचन होगा, जिसमें देश के टाइगर रिजर्व के बाघों के संबंधित आंकड़े होंगे। उन्होंने बताया कि 2018 में हुई गणना में कर्बेट में 250 से अधिक बाघ पाए गए थे। इस बार भी बाघ बढ़ने की उम्मीद है। कार्यक्रम के बाद मेहमान ढेला व झिरना जोन में जंगल सफारी भी करेंगे। वहीं कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वह रामनगर में होने वाले ग्लोबल टाइगर डे के कार्यक्रम शामिल होने के लिए 11रू30 बजे पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *