बिग ब्रेकिंग

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों की मदद को लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं अधिकारी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद उत्तराखंड के हजारों लोग भी वहां फंसे हुए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों की मदद के लिए अधिकारी लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। उन्होंने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमने एक नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर 112 भी जारी किया है। हमारी सरकार उत्तराखंड के लोगों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि भारत ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को वहां फंसे 15 सौ भारतीय छात्रों की जानकारी दी है। भारत ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। फंसे हुए छात्रों को खाना और पानी मुहैया कराया जा रहा है। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए हंग्री, पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया से विदेश मंत्रालय की टीमें यूक्रेन के साथ लगी सीमाओं के रास्ते पर हैं।

एनएसए अजीत डोभाल से मुख्यमंत्री धामी ने की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर बात की। अजीत डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश वापस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में रह रहे राज्य के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाए रखने के आदेश दिए हैं। वहीं फंसे हुए लोगों की सूचना देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी (मो. न. 7579278144) और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (मो. न. 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

यूक्रेन में फंसे 95 लोगों की जानकारी मिली
यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों के संबंध में पुलिस विभाग की ओर से जारी किए किए गए कंट्रोल रूम नंबर 112 व अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर 95 शिकायतें प्राप्त हो गई हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि यूक्रेन में फंसे अब तक 95 लोगों की जानकारी हमें मिल गई है। अन्य माध्यमों से भी यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यूक्रेन में है चमोली की योगिता
चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के मजोठी गांव की योगिता पुत्री हरि सिंह फस्र्वाण यूक्रेन में है। युद्ध के हालात के बाद योगिता के पिता भी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उसका चौथा साल है और यूक्रेन के कीव शहर के तरस कॉलेज में मेडिकल कोर्स कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से अपेक्षा करते हैं कि उनकी बच्ची सुरक्षित वतन लौटे। योगिता के ताऊ आनंद सिंह का कहना है कि उनकी फोन पर बात हुई है। योगिता ने खुद को सुरक्षित स्थान पर बताया है।

टिहरी निवासी पारस भी यूक्रेन में फंसा
नई टिहरी बौराड़ी निवासी पारस भी यूक्रेन में फंसा है। उसके स्वजन अपने बच्चे को लेकर चिंतित हैं और जल्द स्वदेश लौटाने की मांग कर रहे हैं। पारस के पिता मान सिंह का कहना है कि उनका बेटा यूक्रेन की राजधानी कीव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है व प्रथम वर्ष का छात्र है। उनकी शुक्रवार सुबह पारस से बात हुई। उनका कहना है कि बच्चे ने बताया कि यूक्रेन पर हमले के बाद कीव हॉस्टल में रह रहे छात्रों को सुरक्षा की दृष्टि से हॉस्टल के बेसमेंट में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!