भगवान केदारनाथ के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

Spread the love

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्घ कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही प्रशासन को यात्रा में यात्री व्यवस्थाओं को दुरस्त करने को कहा, जिससे धाम आने वाले देश-विदेश के यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। सीएम ने केदारनाथ तीर्थपुरोहितों से भी बात की और उनकी समस्याओं के समाधा का भरोसा दिलाया।
मंगलवार को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी मनुज गोयल व देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। हेलीपैड से मंदिर पहुंचकर उन्होंने कोविड-19 नियमों के तहत बाबा केदार के दर्शन की। इस मौके पर मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने सीमए की तरफ से षोडषोपचार पाठ कर द्वादश ज्योर्तिलिंगों में एक बाबा केदार से देश व उत्तराखंड की सुख-समृद्घि की मनौति मांगी। बाबा के दर्शन के उपरांत देवस्थानम बोर्ड के पदाधिकारियों ने सीएम को रुद्राक्ष की माला व प्रसाद भेंट किया। इसके बाद सीएम धामी ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने सबसे पहले आद्गिुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल के पुनर्निर्माण कार्य देखा। इसके बाद संगम घाट, मंदाकिनी नदी पर गरूड़चट्टी को जोडने के लिए निर्माणाधीन पुल सहित अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों व मजदूरों से बातचीत करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया। साथ ही अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ सभी कार्यों को समयबद्घ पूरा कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उनकी तीर्थ पुरोहितों से भी बात हुई। उन्होंने तीर्थपुरोहितों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *