उत्तराखंड

विकास कामों के लिए स्वीत किये 40 लाख

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। ग्राम पंचायत ओड़ाड़ा, पसर एवं तमियार का भ्रमण कर गावों के सर्वांगीण विकास के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 40 लाख रूपए तक के कार्यों को स्वीति प्रदान की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओड़ाड़ा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्त किया।
मंगलवार को ग्राम पंचायत ओड़ाड़ा, पसर एवं तमियार के भ्रमण के बाद संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां ग्रामीणों में विकास कार्यों के प्रति ललक देखने को मिली है। पूर्व यह क्षेत्र सड़क व शिक्षा विहीन था। मगर अब विकास कार्यों के बाद यह क्षेत्र सड़क व शिक्षा दोनों से जुड़ चुका है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओड़ाड़ा के छात्र-छात्राओं को पुरस्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह बच्चे ही राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की ओर विकास के लिए विभिन्न कार्यों के लिए सौंपे गए 90प्र तिशत प्रस्तावों को उन्होंने स्वीति प्रदान की। जिस पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। मौके पर ब्लक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, प्रधान ओड़ाड़ा बबली रावत, प्रधान पसर नीलम रावत, पूर्व प्रधान नैन सिंह, वीर सिंह रावत, शूरवीर भंडारी, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती, राम सिंह नेगी, किशन सिंह रावत, ज्ञान सिंह रावत, सिद्घार्थ राणा, मनीष डिमरी, गिरवीर नेगी, रमेश पंवार, चंद्रशेखर पंवार, राजेंद्र रावत, जगत सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!