मुख्यमंत्री का पौड़ी दौरा निराशजनक: नवल किशोर

Spread the love

सीएम ने किया निराश, जनता को थी कई उम्मीदे
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर ने सीएम के दौरे को निराशाजनक बताया है। कहा कि सीएम के दौरे से पौड़ी विधानसभा की जनता को कई उम्मीदे थी लेकिन सीएम के दौरे से लोगों को सिर्फ निराशा हाथ लगी है।
गुरुवार को प्रेस वार्ता में नवल किशोर ने कहा कि बीते बुधवार को एकदिवसीय भ्रमण के तहत पौड़ी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे से पौड़ी विधानसभा की जनता को कई उम्मीदे थी कि सीएम की तरफ से पौड़ी को कुछ नई सौगोते मिलेंगी, लेकिन सीएम ने पौड़ी के लिए कोई महत्वपूर्ण घोषणाएं नहीं की। कहा कि बीते साढ़े चार साल के कार्यकाल में पौड़ी विधानसभा में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है और अब चुनाव नजदीक आते देख सीएम द्वारा सिर्फ कोरी घोषणाएं की जा रही है। कहा कि पौड़ी में अधूरा पड़ा बस अड्डा, ल्वाली झील का काम पूरा नहीं हो पाया है। साढ़े चार सालों में जनता की कोई सुध नहीं ली गई। राज्यमंत्री स्तर तक के भाजपा नेताओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। पौड़ी की जनता सब समझ चुकी है। कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, केदार सिंह गुंसाई, जगमोहन सिंह नेगी, बलवान सिंह रावत, कुलदीप रावत, संजय नेगी, आशीष नेगी, मोहित सिंह, अंकित सुंद्रियाल, गोपाल नेगी, अनिल कुमार, धनीराम, हरीश आर्य आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *