उत्तराखंड

उत्तराखंड में 27 हजार पुलिसकर्मियों में से13000 हुए कोराना टेस्ट, 50 मिले पॉजिटिव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून, एजेन्सी। उत्तराखंड में तीन दिन में अब तक 27 हजार पुलिसकर्मियों में से13000 पुलिसकर्मियों के हुए एंटीजन टेस्ट के बाद 50 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है।
भारत सरकार की चेतावनी के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस क्रम में शुरूआत मुख्यालय से ही की गई थी। प्रदेश में लगभग 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। इन सभी को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं।
बीते दिनों राष्ट्रपति के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गए सात पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया था। डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिलों और रेजीमेंट में एंटीजन टेस्ट शुरू कराए गए। अब तक कुल 50 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
अफ्रीका से लौटे सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
दक्षिण अफ्रीका से देहरादून जिले में लौटे सात लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इसके बावजूद उन्हें 15 दिन की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करनी होगी। आठ दिन बाद उनक फिर से आरटीपीसीआर जांच होगी।

कोविड जांच बढ़ी तो संक्रमितों का भी बढ़ने लगा ग्राफ
प्रदेश में कोविड जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमितों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। चार महीने के बाद बुधवार को एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 50 के पार हो गया। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344303 हो गई है। इनमें से 330557 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!