खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रेनबो प्ले एंड प्राइमरी स्कूल श्रीनगर में एक दिवसीय एथलेटिक मीट आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने किया। इस मौके पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी बाल रेस में बालिका वर्ग में अहाना फारुकी और बालक वर्ग में खुशनवाज, आश्वी तिवारी, सागर, रक्षित, आराध्या पंवार और वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में अरना फारुकी, आराध्या, आरुष, आरोही चौहान, अपेक्षा रावत, आदित्य, मानसी भारती आरव रावत ने बाजी मारी। 50 मीटर रेस में बालक वर्ग में आहिल और बालिका वर्ग में मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *