उत्तराखंड

देहरादून पुलिस के साथ एनकाउंटर में झोंका फायर, रिलायंस लूट प्रकरण में जवाबी कार्रवाई में बदमाश गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। रिलायंस लूट मामले में गिरफ्तार हुए एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी, जो बदमाश के पैर में लग गई। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद हुई है। फिलहाल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसपर दो लाख रुपये का ईनाम घोषित था। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह और एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि राजपुर रोड पर रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती के मामले में अभी तक आठ बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि चार फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस और एसटीएफ विभिन्न प्रांतों में दबिश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी विक्रम कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश सिंह निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर थाना बिदुपुर, वैशाली बिहार इन दिनों पीलीभीत में छिपा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए पीलीभीत में कजरी निरंजनपुर कस्बे से उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए देहरादून ले आई। पूछताछ में उसने रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में साथियों के साथ डकैती की बात स्वीकार की। बताया कि पुलिस से बचने के लिए उसने घटना में प्रयुक्त पिस्टल शिमला बाईपास रोड पर जंगल में छिपाई थी। इसपर पुलिस उसे लेकर जंगल में पहुंची। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ने पूर्व में जंगल में टुपाई लोडेड पिस्टल से पुलिस पर हमला करने के लिए फायर झोंक दिया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को जवाबी कार्रवाई में फायर करना पड़ा। गोली आरोपी के पैर में जा लगी। पुलिस ने पिस्टल जब्त करते हुए आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 7़62 एमएम की पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
शशांक और सुबोध के कहने पर की डकैती रू –
पूछताछ में कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बिहार जेल में बंद शशांक और सुबोध के कहने पर रिलायंस स्टोर में डकैती डाली। घटना से पूर्व 31 अक्तूबर को वो साथियों के साथ अंबाला आया था। अंबाला में उतरने के बाद वह सीधे बिजनौर पहुंचा। जहां दो साथियों ने उसे घटना में प्रयुक्त आर्टिगा कार दी। जिसे लेकर वह देहरादून आया था।
प्रिंस ने असलाह उपलब्ध कराया रू-
आरोपी ने बताया कि घटना से पूर्व प्रिंस द्वारा उन्हें असलाह उपलब्ध कराए गए थे। वो प्रिंस, अभिषेक और दो अन्य के साथ रिलायंस स्टेर आया था, वहीं विक्रम कार के साथ शोरूम के बाहर रूका था। घटना को अंजाम देने के बाद वे सभी अलग-अलग रास्तों से सहसपुर की ओर निकले। रास्ते में शंशाक और सुबोध के कहने पर उनके द्वारा सेलाकुई में सूनसान इलाके में अपनी-अपनी गाडियां छोड़ दी और पिस्टल जंगल में छिपा दी। लूटे गए माल को अविनाश और राहुल द्वारा ले जाया गया था।
ये थे टीम में शामिल रू पुलिस और एसटीएफ टीम में आरबी चमोला अबुल कलाम, यशपाल बिष्ट, राजेश शाह, मुकेश त्यागी, नरोत्तम बिष्ट, प्रदीप रावत, विपिन बहुगुणा, देवेंद्र भारती, देवेन्द्र ममगाईं, दीपक चंदोला, विरेंद्र राणा, विश्वास, विपिन, प्रदीप रावत, जयत, केजी मठपाल, महेंद्र गिरी, मोहित वर्मा, रविंद्र बिष्ट, गुरुवंत सिंह आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!