बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज मानुपर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, राजस्थानी, पंजाबी सहित अन्य गीतों में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। देश भक्ति पर आयोजित प्रस्तुति को दर्शकों ने सबसे अधिक सराहा। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली आस्था ईष्टवाल के साथ ही पढ़ाई में अव्व्ल छात्र आर्यन, गौरव घाघट, मेघा भट्ट, गरिमा रावत, सचिन रावत, सृष्टि भारती, दीपक जखमोला, सुहाना खातून, अंशुल रावत, सृष्टि बिष्ट, सार्थक केष्टवाल, सिमरन नेगी, शालू घाघट, जिया सैफी, सौम्या नेगी, शिवांशी बिष्ट, जोया खान, महक रावत, शिवानी डबराल, मानवी कुकरेती, आयुष, प्रियांशी, श्रेया, समर, अवनि, सार्थक, आयन सैफी, अलीना खान, तनीषा भदोला, प्राची, दिव्यांशी नेगी, दिव्यांशी बेबनी, ओम रावत, उमंग, प्रगति, आराध्या, प्राची, ओम खंतवाल, अंशिका, प्रियांशु, शिवांश, अविन, आराध्या, हर्षिता को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिवप्रकाश कुकरेती, चंद्र प्रसाद धूलिया, कमलेश सिंह रावत, मधुमिता जखमोला, नीलम नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *