धूमधाम से मनाया बाल दिवस, प्रस्तुतियों से मोहा मन

Spread the love

कबड्डी सीनियर वर्ग में रमन सदन रहा विजयी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सनेह क्षेत्र के अन्तर्गत श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शनिवार को खेल सप्ताह के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय परिसर मेें आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने कहा कि यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे ही वह मिट्टी हैं जिससे भविष्य की इमारत बनती है। कहा कि आज के बच्चे ही देश के भावी कर्णधार है। सभी को महापुरुषों से प्रेरित होकर कत्र्तव्यपथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कर्यक्रम का संचालन कक्षा 9 की छात्रा आयुषी रावत ने किया। खेल सप्ताह के अंतिम दिवस बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका सीनियर वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में रामानुजन सदन की अवनिका और भाभा सदन की आरुषि भारद्वाज विजयी रहीं। कबड्डी सीनियर वर्ग में रमन सदन ने जीत हासिल की। नॉन फायर कुकिंग प्रतियोगिता में सदनानुसार भेल पूरी, फ्रूट चाट, सेंडविच, रस-मलाई आदि बनाये गये। प्रतियोगिता में रामानुजन सदन प्रथम, भाभा सदन, द्वितीय, रमन सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *