बाल मेले में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: जानकी नगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में प्रथम बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने स्व निर्मित्त वस्तुओं के स्टाल लगाए। इस दौरान बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय मीडिया प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि मेले का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा गणेश स्तुति प्रस्तुत की गई । मेलाधिकारी शिवराम बडोला के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं द्वारा स्वयं से फूड स्टॉल लगाए गए थे जिसमें पंजाबी, गढ़वाली एवं उत्तराखंड के विभिन्न भोज, भेलपुरी एवं फास्ट फूड कॉर्नर भी छात्र-छात्राओं ने लगाए। इसके साथ ही कक्षाश: बैडमिंटन कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल आदि के मैच भी कराए गए। राम भक्ति एवं कृष्ण भक्ति के साथ ही छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोक संस्कृति से संबंधित गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय ने अपना यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और वेब न्यूज़ पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल भटनागर, राहुल भाटिया, संगीता रावत, राजन शर्मा, भूपेंद्र सिंह और राकेश चमोली सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *