ब्ल हाउस ने जीते सबसे अधिक पदक

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव का समापन हो गया है। खेल महोत्सव में आयोजित प्रतियोगताओं में सबसे अधिक पदक जीतकर ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल महोत्सव के समापन का आरंभ मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर की बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. स्वाति नेगी व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बलूनी क्लासेस की मैनेजिंग डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्षिक खेल महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में ब्लू हाउस ने सबसे अधिक पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। यलो हाउस द्वितीय और ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। विजेता तथा उपविजेता हाउस को चैपियंस ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *