ताइपे। चीन ने ताइवान के इर्द-गिर्द अपना दो दिन का सैन्य अभ्यास ज्वाइंट स्वोर्ड-2024 ए पूरा कर लिया है। इस दौरान चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पहली बार ताइवान और उसके नियंत्रण वाले द्वीपों पर हमले का अभ्यास किया। इस अभ्यास में मुख्य रूप से चीन की वायुसेना और नौसेना ने हिस्सा लिया।ताइवान ने इस अभ्यास को चीन की भीषण भड़कावे वाली कार्रवाई करार दिया है। चीन के सरकारी टेलीविजन के मिलिट्री चैनल ने बताया है कि सैन्य अभ्यास पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को पूरा हो गया है। इस अभ्यास पर चीन के रक्षा मंत्रालय ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। चीन लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार के शासन वाले ताइवान को अपना हिस्सा बताता है तो ताइवान स्वयं को संप्रभु राष्ट्र बताता है।